रांची, अप्रैल 30 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू में स्मार्ट मीटर लगने के बाद गलत बिजली बिल की शिकायतों को देखते हुए विभाग 4 मई को पावर हाउस में विशेष कैंप आयोजित करेगा। इसकी जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शशी मुंडा ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें स्मार्ट मीटर और पोस्टपेड मीटर से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर अपडेट, बिल नहीं आने, नाम सुधार सहित अन्य समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नो-कट विंडो की व्यवस्था लागू : रवीश गुप्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.