बिजली बिल सुधार के लिए शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
पूर्णिया, अप्रैल 18 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बिजली कार्यालय में शुक्रवार को बिजली बिल सुधार को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपने बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया। बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर ही आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया। इससे संबंधित उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली और उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान विभाग की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की बिल संबंधी समस्या होने पर कार्यालय या ऐसे शिविरों के माध्यम से संपर्क करें।शिविर यह भी पढ़ें- चौथम में बिजली सुधार कैंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.