बिजली बिल सुधार के आठ आवेदन निष्पादित
धनबाद, मई 31 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से शनिवार को तिलाटांड़ विद्युत सब स्टेशन परिसर में बिजली बिल सुधार को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं व त्रुटियों के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। विभाग के सहायक विद्युत अभियंता राकेश कुमार महतो ने बताया कि शिविर में कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि पांच आवेदन प्रक्रिया में हैं, जिन पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने तथा बिजली बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विभाग से संपर्क करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के शिविर में उपभोक्ताओं ने रखी समस्याएं शिविर के दौरान उपभोक्ताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.