नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिल सुधारने के लिए तीन नए दफ्तर शुरू कर दिए गए हैं। इससे दूरदराज के उपभोक्ताओं को नोएडा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में दो और बिजली बिल दफ्तर शुरू करने की तैयारी है। जिले में नई व्यवस्था के तहत 15 दिसंबर 2025 से कार्य हो रहे हैं। पूरे जिले की बिलिंग की जिम्मेदारी अधीशासी अभियंता को दे दी गई है। उनका दफ्तर सेक्टर-18 में है। देहात क्षेत्र के उपभोक्ता ऑनलाइन के बजाए बिजली दफ्तर पर आकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इसके चलते सेक्टर-18 बिजली दफ्तर पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। उपभोक्ताओं की इस दिक्कत को देखते हुए विद्युत निगम ने दादरी, जेवर और दनकौर में भी बिलिंग दफ्तर शुरू कर दिए हैं। इन तीनों स्थानों पर बिजली बिलों में गलतियों को दुरुस्त किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.