लातेहार, मई 24 -- चंदवा प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा चंदवा में विशेष बिजली शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 25 मई सोमवार को सुबह 10 बजे से बिजली विभाग कार्यालय, चंदवा में आयोजित होगा। विधायक प्रकाश राम के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हाल के दिनों में बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी और त्रुटियों से परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के साथ शिविर में पहुंचकर मौके पर ही समाधान प्राप्त करें। शिविर में उपभोक्ताओं को अपने पुराने और वर्तमान बिजली बिल सहित संबंधित दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। विभाग ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपी...