रांची, अप्रैल 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर, पूर्वी और पश्चिमी जिला की ओर से मनमाने बिजली बिल और बिजली कटौती के विरोध में 17 अप्रैल को कुसई स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नेताओं ने आमजन की समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा की। रांची महानगर पूर्वी के महामंत्री मनोज चौधरी ने बुधवार को बताया कि धरना-प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो और पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा रांची जिला पूर्वी के अध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमितताएं बढ़ गई हैं। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और आमजन परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...