अमरोहा, दिसम्बर 30 -- रहरा। सोमवार को ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत हुई। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि बिजली बिल की विसंगतियों को तत्काल सुधारा जाए। किसानों के अधिक बिलों को ठीक किया जाए। बिजली विभाग किसी किसान के परिसर में बिना सहमति स्मार्ट मीटर न लगाए। खराब बिल निकालने पर तत्काल मीटर बदलवाया जाए। चकबंदी विभाग किसानों की समस्याओं का निस्तारण करे। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश चौधरी, महेश पहलवान, सुरेश त्यागी, निगम त्यागी, विजेंद्र सिंह, आलोक कुमार, शीशपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, टीटू त्यागी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.