मेरठ, जनवरी 3 -- बिजली राहत योजना का लाभ दिलाने के लिए पीवीवीएनएल लगातार योजना का प्रचार एवं प्रसार करने में लगा है। शुक्रवार को पीवीवीएनएल अधिकारियों ने कंपनी के एमडी रवीश गुप्ता की उपस्थिति में शक्ति क्लब में नए साल का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली बिल राहत योजना के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड नाटक में अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला और महेश कुमार द्वारा सरल एवं प्रभावी संवादों के माध्यम से योजना की आवश्यकता, फायदे एवं पात्रता शर्तों को समझाया। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक कार्मिक आशु कालिया, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता राहुल नंदा, मुनीश चोपडा और गुरजीत सिंह, उप महाप्रबंधक लेख...