कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। बिजली बिल राहत योजना का शनिवार को अंतिम दिन है। इसमें बकाया बिजली बिल के मूलधन में 15 प्रतिशत की माफी और सरचार्ज शत प्रतिशत माफ हो जाएगा। योजना के खत्म होने के बाद बिजली बिल का मूलधन समेत पूरा ब्याज जमा करना होगा। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पंजीकरण यूपीपीसीएल की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन और केस्को के बिल जमा करने वाले काउंटर में करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...