बिजली बिल में 10 प्रतिशत इजाफे के खिलाफ मामला पहुंचेगा नियामक आयोग
लखनऊ, मई 31 -- जून के बिजली बिल में 10 फीसदी के इजाफे का मामला नियामक आयोग की चौखट तक पहुंचेगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद सोमवार को आयोग में लोक महत्व प्रस्ताव दाखिल करेगा। याचिका में ईंधन अधिभार शुल्क की गणना को चुनौती दी जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्तीपावर कॉरपोरेशन के आदेश पावर कॉरपोरेशन ने हर महीने लगने वाले ईंधन अधिभार शुल्क की अधिकतम सीमा यानी, 10 फीसदी की वसूली के आदेश जारी किए हैं। गर्मी के मौसम में बिजली संकट से जूझ रही जनता पर इस अतिरिक्त वसूली के आदेश पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार देर शाम पावर कॉरपोरेशन ने इस 10 फीसदी वसूली के आदेश पर स्पष्टीकरण दिया था कि अपीलीय अधिकरण (अप्टेल) के कुछ आदेशों के अनुपालन में पुराने बकाये का भुगतान किया गया, जिसे ईंधन अधिभार शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.