भागलपुर, अगस्त 15 -- भागलपुर। जिले में बिजली कंपनी की ओर से बिजली बिल में सुधार के लिए डिवीजन और सब डिवीजन कार्यालय में 17 अगस्त से शिविर का आयोजन होगा। यह कैंप लगातार छह दिनों तक चलेगा। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने सहायक अभियंता व कार्यपालक अभियंता को शिविर के संचालन का निर्देश दिया। जारी पत्र के अनुसार, उपभोक्ताओं से काफी संख्या में विद्युत विपत्रों में त्रुटियों के निराकरण के लिए शिकायत प्राप्त हो रही है। साथ ही इस प्रकार के आवेदन सहयोग शिविर में भी प्राप्त हो रहे हैं। शिविर में मीटर रीडिंग, गलत व औसत विपत्र, बकाया राशि, विपत्र में अन्य विसंगतियों आदि से संबंधित शिकायतों का निपटारा होगा। जिन शिकायतों का निराकरण शिविर में नहीं होगा तो तय समय सीमा में इसका निष्पादन होगा। संबंधित उप...