मधेपुरा, फरवरी 14 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत बालम-गढ़िया पंचायत के वार्ड 7 निवासी दर्जनों महादलित महिलाओं ने बिजली ऑफिस पहुंचकर बिजली बिल माफ करने की गुहार लगायी है। महादलित महिलाओं ने अपना बिल दिखाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्ष से वे लोग बिजली जला रहे है। लेकिन इतने वर्षो के बाद एकमुश्त भारी-भरकम बिजली बिल आना समझ से परे है। महादलित परमेश्वरी ऋषिदेव ने बताया कि उनको बिजली विभाग द्वारा 15635 रूपये का बिजली बिल आया है। एकमुश्त बिजली बिल मिलने से परेशानी बढ़ गयी है। महादलित महिला मीना देवी और सोमनी देवी ने कहा कि एकमुश्त 20 हजार रूपये का बिजली बिल विभाग द्वारा भेजा गया है, जो उचित नहीं है। महादलित राजो सादा ने बताया कि उनको 20250 रूपये का बिल भेजा गया है। बाबादाय ने बताया कि उनको बिजली विभाग की ओर से 13 हजार का बिल भेजा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.