गया, दिसम्बर 13 -- बकाया बिजली बिल की माफी की मांग को लेकर शनिवार को विद्युत उपभोक्ताओं ने शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय के समीप जीटी रोड को तीन घंटे से अधिक समय तक जाम रखा। इस दौरान मालवाहक और सवारी वाहनों के साथ कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत से लोगों को सड़क से हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करायी। अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से विद्युत उपभोक्ता यहां कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगने की खबर सुन कर आए थे। विद्युत उपभोक्ताओं की अप्रत्याशित भीड़ देखकर लोक अदालत में लगे विद्युत काउंटर से तमाम विद्युत अधिकारी हट गए थे। इसको लेकर विद्युत उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और जीटी रोड पर पहुंच कर वाहनों की आवाजाही रोक दी तथा विरोध प्रदर्शन करने लगे। नाराज उपभोक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। क्या है परेशानी : जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.