सहरसा, मार्च 16 -- महिषी। विभागीय निर्देश के आलोक में महिषी पीएसएस के जेई नीलेश भारती के नेतृत्व में राजस्व वसूली सह विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 हजार रुपये से अधिक की राशि बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली गई। वहीं पीएसएस क्षेत्र के 9 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया बिल नहीं चुकाने पर काट दिया गया। जेई ने कहा कि उपभोक्ता जल्द बकाया बिल जमा कर दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मृत्युंजय कुमार खां, रौशन सिंह, छेदी मुखिया व आशीष कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...