रामगढ़, मार्च 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर बिजली बिल बकायेदारों पर सख्त रुख अपनाना शुरु कर दिया है। बकाया बिल वसूली के लिए विभाग की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को विद्युत कर्मी महेंद्र महतो, दिनेश कुमार, टार्जन कुमार, नरेश कुमार व राजेश कुमार के नेतृत्व में दो दल बनाकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया बिजली उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर भुगतान जल्द सुनिश्चित करने को कहा गया। अभियान के दौरान कोराम्बे निवासी चन्दन प्रसाद, गोला के अरविन्द कुमार, जोभीया के गणेश महतो, ऊपरबरगा के नयन महतो कुल पांच उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करवाया। जिनका बिजली कनेक्शन बरकरार रखा गया। वहीं कई अन्य उपभोक्ता जो भुगतान करने में असमर्थता जताई उनके कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.