नवादा, मई 26 -- प्रखंड के अकबरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामदेव के छात्र-छात्राएं गांव के घरों से पानी मांग कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ है कि बिल बकाया रहने पर स्कूल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली नहीं रहने की स्थिति में स्कूल में लगा बोरिंग काम नहीं कर रहा है। लिहाजा छात्र-छात्राओं को पानी नहीं मिल पा रहा है।

बिजली के बिना पानी की कमी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है। गर्मी के इस मौसम में अपनी प्यास बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बताते हैं कि उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है या फिर स्कूल के बगल से पंपिंग सेट से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।

अभिभावकों की नाराजगी विद्यालय प्रबंधन की इस लापरवाह व्यवस्था से अभिभावकों में भी रोष देखा जा रहा है...