बिजली बिल बकाया पर 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
शामली, मई 12 -- चौसाना। बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने मंगलवार को चौसाना में अभियान चलाया। इस दौरान 35 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 10 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही जिसमें 1.25 लाख की वसूली की। विभागीय टीम ने बकाया धारकों के यहां पहुंचकर जांच की और भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए। कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने से बचने के लिए मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई। वहीं, चौसाना विद्युत उपकेंद्र पर भी दिनभर बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं द्वारा लंबित और चालू बिल जमा कराने से विभाग को करीब 1.25 लाख रुपये की वसूली हुई। जेई आजम अकबर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया चल रहा था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.