सीतामढ़ी, मई 1 -- शिवहर। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा बिजली बिल बकाया व गड़बड़ी से संबंधित एक दर्जन से अधिक मामलों का सनी के बाद निष्पादन किया गया है। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि द्वारा बिजली बिल संबंधी शिकायतों पर सुनवाई के बाद निष्पादन किया गया है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए विद्युत विभाग को बिलों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे। जिसका अनुपालन सुनिश्चित कर लिया गया है। उन्होंने परिवादी पुरनहिया प्रखंड के अनिल कुमार द्वारा बिजली बिल में सुधार को लेकर परिवाद दायर किया गया था। यह भी पढ़ें- बिजली बिल बकाया के 12 मामलों का निपटारा इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई। जिसमें मीटर मान पठन के आधार पर विपत्र राशि...