अररिया, मार्च 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बने जलमीनार में लगे स्मार्ट मीटर का रिचार्ज समाप्त हो जाने पर पिछले दो दिनों से जलापूर्ति योजना बंद है। इसके कारण कारण लोगों में हाहाकार मचा है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय रवि शंकर, रामजी पासवान, सोनू कुमार, प्रदीप पासवान, विजय गोस्वामी, नवी हसन आदि ने बताया कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लाखों की लागत से प्रखंड मुख्यालय में जल मीनार का निर्माण कराया गया था। इससेपांच सौ परिवार को शुद्ध पानी का लाभ मिल रहा था। इतना ही नहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी व अन्य कर्मियों को भी जलापूर्ति हो रही थी। लेकिन पिछले दो दिनों से स्मार्ट मीटर का रिचार्ज समाप्त हो जाने के कारण जलापूर्ति तत्काल बंद है। इस कारण लोगों को इधर उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.