लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर अचानक 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज थोपे जाने पर औद्योगिक संगठन भड़क गये हैं। आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), सरोजनीनगर औद्योगिक एसोसिएशन और स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने विद्युत नियामक आयोग को पत्र लिखकर इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने या स्थगित करने की मांग की है। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने नियामक आयोग को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया कि प्रदेश का उद्यमी पहले से ही बिजली की ऊंची दरों और पिछली अवधि के बकाया शुल्कों के बोझ तले दबा हुआ है। यह सरचार्ज उद्योगों की कमर तोड़ देगा। यह उद्यमियों पर एक बड़ा आर्थिक प्रहार भी है। फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) वह अतिरिक्त राशि है जो बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कोयले या गैस की कीमतों में अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.