पटना, अप्रैल 1 -- बिहार में अलग-अलग समय के लिए बिजली दर तय होने पर राजद ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचना यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार सरकार ने अनोखा नियम बनाया है। बिजली का बिल नाश्ते के समय अलग होगा, दोपहर के खाने के समय अलग होगा। लंच के समय अलग होगा, डिनर के समय अलग होगा। जब सोने जाओगे तब बिजली बिल अलग होगा। कंचना ने तंज कसते हुए कहा कि पूरे दिन बिहार की जनता मीटर लेकर बैठी रहेगी कि किस समय बिजली चलानी है और कब बचानी है। कैसी बिना सिर-पैर की सरकार है। सच में, इतनी बेतुकी और बिना सिर-पैर की सरकार शायद ही कहीं देखी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.