कानपुर, मार्च 16 -- सरसौल, संवाददाता। नरवल के करबिगवां गांव में बिजली बिल निकालने गए एक संविदा कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका प्रिंटर भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और बिजली विभाग से की है। करबिगवां गांव निवासी संविदा कर्मचारी सागर गुप्ता ने बताया कि वह रविवार शाम गांव में बिजली की रीडिंग लेकर बिल निकालने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने बिजली विभाग के बारे में गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने कहा कि बिजली कर्मचारी घरेलू बिल बढ़ा कर गलत रीडिंग निकालते हैं। सागर के अनुसार उसने उन्हें विभाग से शिकायत करने को कहा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपितों ने धारदार हथियार से सागर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने सागर का बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.