रुद्रपुर, मार्च 14 -- सितारगंज। ऊर्जा निगम ने बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिये हैं। शनिवार को विभाग ने 27 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी। शनिवार को ऊर्जा निगम ने शहर में लंबे समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने सघन अभियान चलाया है। इसके तहत विभाग ने करीब 27 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही, करीब 7.5 लाख रुपए के बकाया बिल की वसूली की। ऊर्जा निगम के जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि कई उपभोक्ताओं कई नोटिस और चेतावनी दी गई। शहर में करीब 2700 उपभोक्ताओं के 12 करोड़ रुपए बकाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.