नोएडा, दिसम्बर 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम में नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही देहात के उपभोक्ताओं को अपने बिल दुरुस्त कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को तकनीकी और बड़े मामलों के निस्तारण के लिए नोएडा में उच्चाधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले में नई व्यवस्था के तहत एक कार्य के लिए एक अधीशासी अभियंता और उनके अधीन अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, जबकि पुरानी व्यवस्था में एसडीओ और अधीशासी अभियंता का क्षेत्र होता था। एसडीओ के अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला होने पर पर उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अधीशासी अभियंता के दफ्तर जाता था। ऐसे में देहात क्षेत्रों मामलों का निस्तारण अधीशासी अभियंता के दफ्तर से ही हल हो जाता था। जेवर क्षेत्र से आए उपभोक्ता अभिषेक ने बताया कि उनका बिजली बिल अधिक आया है। अब इस ब...