रुडकी, फरवरी 18 -- गन्ना कोल्हू संचालित कर रहे किसानों को बिजली के भारी भरकम बिल भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही एरियर और इंस्टॉलमेंट के नाम पर रकम जोड़कर भेजे जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बुधवार को विधायक वीरेन्द्र जाती से मिलकर बिलों की रकम घटाने का आग्रह किया है। विधायक विरेंद्र जाती के कैंप कार्यालय साढोली पर किसानों और कोल्हू संचालकों की इस मामले में बैठक हुई। इस दौरान किसानों ने बताया कि ऊर्जा विभाग की मनमानी के कारण उनका काम बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। कोल्हू संचालकों ने आंकड़ों के साथ अपनी समस्या रखी। कहा कि यूनिट रेट में वृद्धि की गई है। छह महीने पहले बिजली की दर 2.70 प्रति यूनिट थी। इसे अब बढ़ाकर 3.80 प्रति यूनिट कर दिया है। यानी सीधे तौर पर 1.10 प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.