आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिजली का बिल जमा न होने से बिजली सखी परेशान हैं। बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिजली मीटर पोस्ट पेड से प्रीपेड होने के बाद साफ्टवेयर बदल गया है। बिजली सखी का बिजली बिल जमा करने का साफ्टवेयर अपडेट न होने से समस्या आ रही है। जनपद में करीब सात लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। करीब एक साल से पुराना बिजली मीटर को हटा कर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली कनेक्शन को पोस्ट पेड से प्री पेड भी किया जा रहा है। साफ्टवेयर में बदलाव होने से बिजली सखियों को परेशानी हो रही है। बिजली विभाग ने तो अपना साफ्टवेयर बदल दिया, लेकिन बिजली सखी के साफ्टवेयर को अपडेट नहीं किया है। जिससे बिजली सखी को बिजली जमा करने में परेशानी हो रही है। जनपद में करीब 536 बिजली सखी हैं। वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.