उन्नाव, मार्च 16 -- हिलौली। बिजली का बिल जमा करने के लिए अब हिलौली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा। हिलौली पावर हाउस पर कैश काउंटर शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिली है। अब तक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर मौरावां पावर हाउस जाना पड़ता था। कैश काउंटर खुलने से अब उपभोक्ता सीधे हिलौली पावर हाउस पर पहुंचकर अपना बिजली बिल जमा कर सकेंगे और मीटर से संबंधित समस्याओं का समाधान भी करा सकेंगे। कैश काउंटर शुरू होने से उपभोक्ताओं का समय भी बचेगा और उन्हें लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। अब ऑनलाइन व्यवस्था के साथ-साथ ऑफलाइन कैश काउंटर की सुविधा भी उपलब्ध है। बकायेदार उपभोक्ता काउंटर पर पहुंचकर छूट का लाभ भी उठा रहे हैं। जेई बसंतलाल ने बताया कि कैश काउंटर सुबह 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.