पीलीभीत, मार्च 29 -- बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर लाइनमैन ने साढ़े 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खपरैल गौटिया निवासी मोहित कुमार पाल ने एसपी के आदेश पर गजरौला थोन में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि विद्युत विभाग में कार्यरत लाइनमैन ग्राम कैंच निवासी अतुल कुमार पुत्र प्रेम सिंह से उसकी जान पहचान थी। उसने अतुल कुमार को अपना बिजली का बिल जमा करने के लिए 19500 रुपये ऑनलाइन दिए। शाम को जब उसने रसीद मांगी तो आरोपी ने टालमटोल करनी शुरू कर दी। पिछले सात माह से आरोपी उसको रसीद नहीं दे रहा है। जब उसने बिजली विभाग में जाकर छानबीन की तो पता चला कि बिल जमा हीं नहीं किया गया। जब उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.