इटावा औरैया, मार्च 25 -- मोहल्ला महावीर नगर के रहने वाले चाय विक्रेता शिवपाल सिंह की गलत बिजली बिल के सदमे से हुई मौत के मामले में विभाग ने कार्यवाही करते हुए संबंधित जेई और टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया है। 18 मार्च को शिवपाल सिंह को स्मार्ट मीटर का करीब 1.60 लाख रुपये का बिजली बिल का मैसेज मिला था, जिसे देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को बिजली कार्यालय पर रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए थे। इसके बाद 20 मार्च को विभाग ने बिल में संशोधन करते हुए 1.60 लाख रुपये के बिल को घटाकर 9100 रुपये कर दिया था और जांच शुरू की गई थी। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि जांच में जेई अजय ...