बक्सर, मार्च 18 -- पेज तीन के लिए --- सख्ती शहरी क्षेत्र में 3524 बकाएदारों को चिन्हित करते हुए लीगल नोटिस 15 दिनों के अंदर बिल जमा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली कंपनी की ओर से लंबे समय के बकायदारों से बिल वसूली को लेकर कार्रवाई शुरु कर दिया गया है। जिले के पांच डिविजन में अबतक 14745 बिजली बिल बकायेदारों को बिजली कंपनी ने चिन्हित किया है। जिन्हें डाक रजिस्ट्री के जरिए लीगल नोटिस भेजी जा रही है। जारी नोटिस पर 15 दिनों के अंदर बिल जमा नहीं होने पर कंपनी कानूनी कार्रवाई करने के मूड है। बुधवार को पहले दिन लगभग एक हजार बिजली बकायेदारों को डाक रजिस्ट्री से नोटिस भेजी गई। बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनका बिल का भुगतान नहीं होने के कारण पिछल...