बिजली बिल के नाम पर रूपये ठगे जाने का लगाया आरोप
कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की राधानगर कालोनी के एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीडि़त ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। राधानगर कालोनी निवासी रोहित कुमार पुत्र राम रतन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी मां मीना देवी के नाम पर बिजली विभाग में कनेक्शन है। उनका आरोप है कि तीन माह के अंदर अचानक गलत तरीके से अधिक बिजली बिल भेज दिया गया। शिकायत लेकर जब वह विभाग पहुंचे, तो वहां मौजूद बिजली अधिकारियों द्वारा उन्हें एक युवक से मिलने को कहा गया। पीडि़त का आरोप है कि उस युवक ने बिजली बिल सही कराने और जमा करवाने के नाम पर पहले 15 हजार रुपये नकद लिए और बाद में 9 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से मंगवाए। इसके बावजूद बिजली बिल जमा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.