आजमगढ़, मई 4 -- रानी की सराय। क्षेत्र के लोग बिजली बिल की मनमानी को लेकर परेशान हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गुहार लगाई है। ऊजी गोदाम निवासी रामकिरत राजभर ने बताया कि घर में केवल दो एलईडी बल्ब और एक पंखा चलता है। पूर्व मे बिल एक माह की पंद्रह सौ रुपये आती थी। अप्रैल माह में स्मार्ट मीटर लग गया और बिल पैतालीस सौ रुपये आ गई। उपभोग जब वही है, तो बिल में इतनी बढ़ोत्तरी कैसे। उपकेंद्र पर मामले की शिकायत की तो एसडीओ के यहां भेजा गया, परंतु कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की गुहार लगाई है। जेई अखिलेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...