बिजली बिल अब नाम-पते का प्रमाण नहीं, दस्तावेजों की सूची से बाहर; जानें नया नियम
लखनऊ, जुलाई 19 -- सुमित गुप्ता बिजली विभाग ने अब उपभोक्ताओं के बिल से स्थाई पता गायब कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक बिजली बिल में नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल वाले कॉलम के बीच में अब 'X' छपकर आ रहा है। इसके बाद अब बिजली बिल नाम और पते का वैध प्रमाण नहीं रह गया है, जिससे पहचान-पते के दस्तावेजों की सूची से बाहर कर दिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कदम सुरक्षा कारणों और उपभोक्ताओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए है। पहचान छुपाने की कवायद के तहत पते को गोपनीय कर दिया गया है। हालांकि विभाग के इस फैसले से आम जनता, विशेषकर किराएदारों और नए निवासियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि विभाग से बिल की कॉपी मांगने पर पूरा नाम और पता आयेगा। अब तक नया गैस कनेक्शन लेने, बैंक खाता खुलवाने या अन्य सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.