गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर शातिर साइबर बदमाशों ने एक युवक के दो बैंक खातों को खाली कर दिया। साइबर अपराधियों ने खुद को एनबीपीडीसीएल का अधिकारी बताकर जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित युवक नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव निवासी हीरालाल साह के पुत्र संजय कुमार गुप्ता ने साइबर थाने में फोन करने वाले ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित युवक ने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि उसके एक खाते से चार बार में 93 हजार 590 रुपये तथा दूसरे खाते से 24 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित के अनुसार 26 दिसंबर 2025 की शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को एनबीपीडीसीएल का अधिकारी...