बिजली बिलों में 10 प्रतिशत फ्यूल चार्ज बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ने किया दीपदान
मथुरा, जून 2 -- प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल में 10 प्रतिशत फ्यूल चार्ज की वृद्धि के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर दीपदान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने वाले फैसले लेकर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही जनता पर बिजली दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि का अतिरिक्त बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग करती है。 यह भी पढ़ें- अतिरिक्त वसूली आदेश वापस ले बिजली विभाग : का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.