बिजली बिलिंग केंद्रों पर बवाल, उग्र भीड़ ने तोड़ा गेट
लखनऊ, मार्च 19 -- राजधानी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध बुधवार को आखिरकार टूट गया। लगातार पांचवें दिन करीब 13 हजार घर व दुकानों की बिजली गुल होने से आक्रोशित भीड़ ने बिजली कार्यालयों पर धावा बोल दिया। सबसे गंभीर स्थिति बर्लिंगटन चौराहा स्थित ओल्ड 1912 कार्यालय पर रही, जहां 500 से पांच हजार रुपये तक का मामूली बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए गए। बिल जमा करने के घंटों बाद भी ऑटोमेटिक सिस्टम से बिजली बहाल नहीं हुई। बवाल बढ़ने पर कर्मचारियों ने मेन गेट बंद करना चाहा तो आक्रोशित भीड़ ने धक्का देकर गेट तोड़ दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। परेशान उपभोक्ता शिकायत लेकर लेसा के जोनल कार्यालयों पर पहुंचे, तो अधिकारियों की बेरुखी ने आग में घी का काम किया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उग्र भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.