वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बनारस के परिषदीय स्कूलों और बीआरसी पर स्थापित स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब अब बिजली आपूर्ति न होने पर भी सुचारु रूप से काम करेंगे। राज्य परियोजना निदेशालय की तरफ से जिले के 132 स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 38 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे हर स्कूल में इंनवर्टर, दो केवीए बैटरी और स्टेबिलाइजर लगाया जाएगा। इन स्कूलों में वर्ष 2022-23 में स्मार्ट क्लासेज स्थापित किए गए थे। जिले के 1134 बेसिक स्कूलों में कुल 353 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 222 का चयन स्मार्ट क्लास के लिए बैकअप इनवर्टर के लिए किया गया है। छात्र संख्या ज्यादा होने के कारण इन स्कूलों में हर कक्षा की एक-एक क्लास स्मार्ट क्लास में चलाई जाती थी। कई बार ऐसा होता था कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो ...