समस्तीपुर, मई 7 -- कल्याणपुर। विद्युत जेई कुणाल कुमार ने गुरुवार को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 7 मई की सुबह रतवारा गांव के सोमन राय एवं अमरनाथ कुमार वार्ड 8 निवासी द्वारा सड़क किनारे मकान बनाने के क्रम में 11 हजार पावर का विद्युत तार में बांस लगाकर तार को शॉर्ट कर दिया। जिसके कारण करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं का लाइन बाधित है। वही जब स्थानीय मिस्त्री कार्य करने स्थल पर पहुंचे तो कार्य नहीं करने दिया गया तथा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। वही इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने दिए गए आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...