गढ़वा, फरवरी 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल का औद्योगिक बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के भवनाथपुर मंडल इकाई ने सेल के आवासीय परिसर में 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति नहीं की गई,तो पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। टाऊनशिप स्थित पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही के आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता ने सेल प्रबंधन और वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर आपस में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब स्क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप बने, तब तब भवनाथपुर सेल अराजकता की स्थिति पैदा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेल परिसर में रह रहे कर्मचारी और उनके परिवार इस बिजली कटौती से भारी परेशानी में हैं। वर्तमान में सीबीएसई स्तर की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा चल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.