मेरठ, जून 21 -- मवाना व फलावदा क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने वसूली अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह विद्युत वितरण खंड मवाना अधिशासी अभियंता के निर्देशन में विद्युत विभाग ने बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया। यह अभियान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मेरठ रोड मवाना एवं फलावदा के अंतर्गत आने वाले ढिकौली रोड, टाउन-3 तथा फलावदा टाउन फीडरों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान वाणिज्यिक श्रेणी के उन उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया, जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया था। विभागीय टीम द्वारा की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप नौ उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बकाया विद्युत बिलों का भुगतान करते हुए लगभग पांच लाख रुपये विभागीय खाते में जमा कराए। इसके अतिरिक्त 20 अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं ...