शामली, फरवरी 13 -- कस्बे में बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। टीम ने 11 बकायदारों के कनेक्शन काटे और मौके पर ही एक लाख पच्चीस हजार रुपये की वसूली की गई। चौसान के आसपास के क्षैत्र में बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जांच की गई। जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिल बकाया था और बार बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था, उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दिए गए। कार्रवाई से बकायदारों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने मौके पर ही बकाया जमा कराने में भलाई समझी। अभियान की अगुवाई अवर अभियंता आजम अकबर ने की। उनके साथ बृजेश कुमार, रंजीत कुमार टेक्नीशियन सहित संविदा कर्मी रामपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, जगत सिंह, रामकुमार, चरण स...