लखनऊ, मार्च 19 -- मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने बिजली बंदी (शटडाउन) और ब्रेकडाउन की सूचना न देने वाले जूनियर इंजीनियर, एसडीओ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एमडी ने बुधवार को महानगर कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता वीपी सिंह को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्बाध आपूर्ति का लक्ष्य पूरा हो सके। उन्होंने जेई ब्रेकडाउन और शटडाउन की सूचना ऐप पर देरी से डालने या न डालने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि में उपभोक्ताओं को ऐप के माध्यम से सूचना दी जाए। जूनियर इंजीनियर हर दो घंटे में 1912 पोर्टल पर लॉगिन कर शिकायतों की रिपोर्ट चेक करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.