बिजली फिटिंग के दौरान खुले तार की चपेट में आकर भाई- बहन की मौत
संभल, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव वहांपुर पट्टी में मंगलवार दोपहर घर में बिजली फिटिंग के दौरान खुले तार की चपेट में आकर सगे भाई-बहन की मौत हो गई। पहले भाई करंट की चपेट में आया। उसे बचाने के लिए पहुंची बहन भी करंट की गिरफ्त में आ गई। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद गमगीन माहौल में दोनों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। गांव वहांपुर पट्टी निवासी शाहिद के मुताबिक, उनका 23 वर्षीय बेटा राशिद दिल्ली में पेंटर का काम करता था और बकरीद पर कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। इन दिनों घर में प्लास्टर और बिजली फिटिंग का काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर राशिद की 22 वर्षीय बहन गुड़िया अपनी मां शमीना के साथ रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक कमरे से राशिद की चीख सुनाई दी। भाई की चीख सुनकर गुड़िया रसोई से दौड़कर कमरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.