बिजली फिटिंग कर रहा युवक करंट से झुलसा, गंभीर हालत में रेफर
हाथरस, मई 25 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में सोमवार को बिजली फिटिंग का कार्य कर रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली सदर क्षेत्र के सरक्युलर रोड निवासी कृष्णा वर्मा बिजली फिटिंग का काम करता है। सोमवार को वह शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में बिजली फिटिंग का कार्य कर रहा था। तभी तार से छूते ही उसे तेज करंट लगा और बुरी तरह से झुलस गया। होटल कर्मचारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई और उसे इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। युवक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.