कौशाम्बी, मई 31 -- चरवा थाने के कौड़िया गांव में रविवार सुबह बिजली फाल्ट से नाराज पिता-पुत्र ने संविदा लाइनमैन की पिटाई कर दी। मारपीट में लाइनमैन घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चरवा उत्तर थोक निवासी नीरज कुमार पुत्र रामकिशुन चरवा पावर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। नीरज के मुताबिक रविवार सुबह वह पावर हाउस पर मौजूद था। इसी दौरान कौड़िया गांव के पिता-पुत्र कार से वहां पहुंचे और गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करते हुए लाइन फाल्ट ठीक कराने का दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- बिजली जोड़ने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज आरोप है कि दोनों उसे कार में बैठाकर अपने गांव ले गए। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने लाइनमैन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ...