मेरठ, जून 21 -- शनिवार देर रात नगर में अचानक हुए बिजली फाल्ट के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने एहतियातन अपने घरों की बिजली तथा मुख्य स्विच बंद कर दिए। जानकारी के अनुसार नगर निवासी संजय के चार पंखे, एक फ्रिज और एक एसी खराब हो गया। वहीं विजय रस्तोगी के दो पंखे और एक एसी फुंक गया। इसके अलावा मनोज रस्तोगी के एक फ्रिज और चार पंखों सहित अन्य विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। आसपास के कई अन्य लोगों के घरों में भी उपकरणों के प्रभावित होने की सूचना है। यह भी पढ़ें- अपट्रॉन उपकेंद्र में आधी रात बिजली संकट, सीढ़ी लगाकर सड़क जाम की अचानक हुए बिजली फाल्ट के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधि...