बिजली पोल हटाने की प्रक्रिया शुरू, आज से शुरू होगा कार्य
संभल, जून 12 -- शहर के व्यस्त चन्दौसी चौराहे पर लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए चल रहा चौड़ीकरण कार्य अब एक बार फिर गति पकड़ने लगा है। बीते वर्ष सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के तहत इस क्षेत्र की कई दुकानों और मकानों को हटाया गया था। ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने नाले पर स्लैब डालकर एक तरफ का हिस्सा चौड़ा कर दिया था, लेकिन दूसरी ओर बिजली के पोल बाधा बन गए थे। जिससे कार्य बीच में ही रुक गया। अब इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्लूडी द्वारा बिजली विभाग को लगभग 14 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। ताकि पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा किया जा सके। शुक्रवार को चौराहे पर नए बिजली पोल पहुंच गए हैं और इन्हें स्थानांतरित करने का कार्य आज से शुरू किया जाएगा। बिजली विभाग के ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.