बांका, मार्च 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह पुल के समीप बुधवार को बिजली पोल से टकरा कर बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत के रामपुर गांव के सुनील कुमार ठाकुर (19) था। मृतक के बड़े भाई भवेश कुमार ने बताया कि उनका भाई घरेलू काम से बाइक से अमरपुर बाजार जा रहा था। तारडीह पुल के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों एवं एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंचा तथा घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां आयुष चिकित्सक डॉ ज्योति भारती ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां संयुक्ता देवी, बड़े भाई भवेश कुमार समेत बड़ी संख्या मे...