बिजली पोल से टकराई स्कॉर्पियो, बाल बाल बचे सवार
गया, मई 14 -- आमस थाना क्षेत्र के बुधौल बाजार के पास बुधवार रात जीटी रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए, हालांकि एयरबैग खुल जाने से सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। इस हादसे में कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी है, जो पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से चले गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवारों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाश और पहचान में जुटी हुई है तथा क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने ले आई है। टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिससे आमस क्षेत्र के कई हिस्सों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- जयपुर में तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत 3 बच्चे घायल बिजली विभाग ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.