बिजली पोल से टकराई स्कॉर्पियो, दो घायल
धनबाद, जून 8 -- धनबाद। आठ लेन सड़क पर राजा तालाब के पास रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक व युवती घायल हो गए। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग चौक की ओर जा रही थी। स्कॉर्पियो की गति काफी तेज थी। आठ लेन स्थित राजा तालाब के समीप पहुंचने पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। सूचना पर सरायढेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.